Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके वालों ने हत्या की जताई आशंका, बच्चा ना होने पर प्रताड़ित करने का आरोप


धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बाली लाइन में एक विवाहिता अंजलि कुमारी का शव घर में पंखे से लटका मिला। यह घटना रविवार, 10 मई की रात को सामने आई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मंगलवार को अंजलि के मायके पक्ष के लोग धनबाद पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। अंजलि के पति आशुतोष कुमार जब रात में काम से घर लौटे, तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने पर अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने तत्काल परिवार और जोड़ापोखर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। अंजलि का मायका बिहार के बक्सर जिले में है, जहां से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को परिजन धनबाद पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने शव देखने के बाद अंजलि की मौत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि अंजलि के सिर और नाक से खून निकल रहा था और उसका शरीर काला पड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि अंजलि को पहले जहर दिया गया होगा या हत्या के बाद उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। 2024 में हुई थी शादी मृतका के पिता ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे बच्चा न होने के कारण ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे। परिजनों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद वे लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं, मृतका के देवर ने बताया कि रविवार शाम को उसका भाई काम पर गया था और रात करीब 9 बजे लौटने पर उसने अंजलि को फंदे से लटका हुआ देखा। देवर ने यह भी बताया कि पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी होती रहती थी। जोड़ापोखर थाना के कांस्टेबल घनश्याम महतो ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles