Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद से सोगरिया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:18 अप्रैल से 11 जुलाई तक होगी रवाना, कोटा जानेवाले स्टूडेंट्स को होगी सुविधा


रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद से सोगरिया के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 09821 सोगरिया-धनबाद 16 अप्रैल से 9 जुलाई तक हर गुरुवार रात 11:10 में खुल शनिवार सुबह 3:45 में धनबाद पहुंचेगी। 09822 धनबाद-सोगरिया 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार 5:15 में खुल रविवार सुबह 7:35 में सोगरिया पहुंचेगी। ट्रेन का परिचालन गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डीडीयू, प्रयागराज, सतना, कटनी, गुना, सालपुरा के रास्ते होगा। सोगरिया स्टेशन से कोटा की दूरी सिर्फ 5-6 किमी
अप्रैल से जून के बीच 10 वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थान में एडमिशन का दौर जारी है। धनबाद तथा आसपास से बड़ी संख्या में छात्र कोटा जाते हैं। सोगरिया स्टेशन से कोटा की दूरी सिर्फ 5-6 किमी है। इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से कोटा जाने वाले छात्रों को सुविधा होगी। ट्रेन में जनरल के 4, स्लीपर के 5, 3एसी इकॉनमी के 7, 3एसी के 2 तथा 2 एसी के 2 कोच होंगे। टिकटों की बुकिंग जल्द शुरू होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles