Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनवार के होटल डिस्कवरी में देह व्यापार:गिरिडीह पुलिस ने दो महिला-दो पुरुष को पकड़ा, होटल सील, बार-बार मिल रही थी शिकायत


गिरिडीह जिले के धनवार नगर पंचायत स्थित होटल डिस्कवरी में कथित देह व्यापार की सूचना पर प्रशासन ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से दो महिलाओं और दो पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन को पहले से ही इस होटल में अवैध गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर होटल में दबिश दी गई। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए धनवार थाना लाया गया। कार्रवाई से जुड़ी तस्वीरें देखें… चला सर्च अभियान, कई बिंदुओं पर जांच छापेमारी अभियान का नेतृत्व खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार दास और थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस टीम ने होटल के विभिन्न कमरों की बारीकी से तलाशी ली। संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए होटल को तत्काल सील कर दिया। सीआई सह दंडाधिकारी अभिषेक कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया, जिनकी मौजूदगी में मंगलवार रात करीब आठ बजे होटल डिस्कवरी को विधिवत सील कर दिया गया। जांच के दौरान पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कथित अवैध गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं। मैनेजर से पूछताछ, संचालक फरार पुलिस ने होटल के मैनेजर प्रदीप साहू को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। होटल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, होटल डिस्कवरी के खिलाफ पूर्व में भी दो बार इसी तरह की शिकायतों पर छापेमारी की जा चुकी थी। तब संचालक को कई बार चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिलती रहीं। इस बार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए होटल को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles