Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धरहरा स्टेशन पर महिला की ट्रेन से कटकर मौत:चलती ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर भीड़ जुटी


धरहरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर रविवार को एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सफियाबाद थाना क्षेत्र के सिंघिया पठान टोला निवासी 40 वर्षीय अफसरी खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, अफसरी खातून पिछले लगभग दस वर्षों से तलाकशुदा थीं। वह अपने मायके में रहकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उनके परिवार में एक पुत्र नवरेज आलम और एक पुत्री सानिया खातून हैं। बताया गया कि रविवार सुबह वह साहेबगंज से आम खरीदकर बिक्री के लिए वापस लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अफसरी खातून रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन संख्या 53403 अप से धरहरा स्टेशन पहुंची थीं। ट्रेन रुकने पर उन्होंने कुछ आम और अन्य सामान प्लेटफॉर्म पर उतार लिया था। हालांकि, उनका कुछ सामान अभी भी ट्रेन के डिब्बे में ही था। इसी बीच ट्रेन चलने लगी। बताया गया कि चलती ट्रेन से सामान उतारने या नीचे उतरने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया। पैर फिसलने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और घटना की जांच में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles