Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धुर्वा में आर्मी जवान का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक आर्मी जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अमन कुमार का शव धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एच एमटीपी गोलचक्कर के पास बने एक साइकिल शेड में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद किया है, जिनमें एक लाइटर, रस्सी, मोबाइल फोन और सिगरेट शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles