Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नंदीग्राम उपचुनाव : जमानत पर रिहा होने के बाद प्रचार के लिए मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान

नंदीग्राम से रंजन माइती की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने प्रचार शुरू कर दिया है. कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र में प्रचार किया और लोगों से वोट मांगे.

कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ प्रचार अभियान

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलन प्रधान ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से प्रचार अभियान शुरू किया. वह नंदीग्राम बस स्टैंड होते हुए टेनोर की ओर पैदल गये. रास्ते में रुक-रुककर स्थानीय निवासियों तथा दुकानदारों से बातचीत की.

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश से हुए रिहा

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 20 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दी थी. कोर्ट ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रचार करने की भी अनुमति दे दी थी. रिहाई के तुरंत बाद उन्होंने बुधवार को कार से रोड शो भी किया था.

ये भी पढ़ें: उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

मिलन प्रधान का वादा- जीता तो विधानसभा में उठाउंगा जनता के मुद्दे

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से बातचीत में मिलन प्रधान ने वादा किया कि अगर वह यहां से चुने जाते हैं, तो विधानसभा में क्षेत्र के लोगों के मुद्दे उठायेंगे.

नंदीग्राम के लोग कई सुविधाओं से वंचित हैं. आज भी यहां पाइप से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग तालाब का पानी पीते हैं. नंदीग्राम में सामान्य महाविद्यालय, तकनीकी महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय और आईटीआई नहीं है. पिछले 20 वर्षों से राजनीतिक बदलाव का केंद्र नंदीग्राम रहा है, फिर भी यह क्षेत्र उपेक्षित है. -मिलन प्रधान, कांग्रेस उम्मीदवार, नंदीग्राम विधानसभा

मिलन ने उठाया जेलिंगहम परियोजना का मुद्दा

प्रधान ने जेलिंगहम परियोजना बंद किये जाने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने इलाके में कृषि केंद्र या पर्यटन केंद्र नहीं होने का मुद्दा भी उठाया. उनका दावा है कि क्षेत्र की करीब 90 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है. प्रधान ने चुनाव में कई उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को खारिज करते हुए दावा किया कि मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम में हम साथ-साथ हैं, रेजीनगर में आमने-सामने, उपचुनाव में कांग्रेस और ममता के रिश्ते की दो तस्वीरें

राजनीति से प्रेरित है मेरी गिरफ्तारी : प्रधान

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2 दशक पुराने एक मामले में उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने सवाल किया कि उसी मामले के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया, जिनमें तृणमूल कांग्रेस के वे पूर्व नेता भी शामिल हैं, जो अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे हैं.

मुझे गिरफ्तार किया गया, जबकि उसी 20 साल पुराने मामले में नामजद अन्य लोग- तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता, जो अब भाजपा का समर्थन कर रहे हैं, खुलेआम घूम रहे हैं. इसका फैसला जनता को करने दीजिए. -मिलन प्रधान, कांग्रेस उम्मीदवार, नंदीग्राम विधानसभा

भाजपा की हसीरानी रथ ने भी किया प्रचार

भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. वह पार्टी समर्थकों के काफिले के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर प्रचार करने निकलीं.

ये भी पढ़ें: Video: शुभेंदु अधिकारी का नंदीग्राम की जनता को आश्वासन, अल्पसंख्यक वोटरों से सवाल- आप सरकार के साथ हैं या नहीं?

शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से खाली हुई नंदीग्राम सीट

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. शुभेंदु ने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट बरकरार रखने का फैसला किया.

ममता बनर्जी की पार्टी ने कांग्रेस को दिया है समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन दिया है. उनकी पार्टी के उम्मीदवार ने अधिकारी से मुलाकात के बाद चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया था. उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार 4 अक्टूबर को समाप्त होगा. मतदान 6 अक्टूबर को होगा. मतगणना 9 अक्टूबर को होगी.

The post नंदीग्राम उपचुनाव : जमानत पर रिहा होने के बाद प्रचार के लिए मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles