Home india नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है...

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

0
नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

Suvendu Adhikari Net Worth: वेस्ट बंगाल के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है? उनके पास कितना कैश है, कितने रुपए बैंक में जमा हैं और कितनी जमीन के मालिक हैं. अगर आपको भी इन सवालों का जवाब जानना है, तो जान लीजिए कि नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक शुभेंदु अधिकारी के 15 बैंक अकाउंट हैं. उनकी चल-अचल संपत्ति के बारे में भी बतायेंगे, लेकिन पहले उनके बैंक खातों और उसमें जमा रकम यानी पैसे के बारे में जान लीजिए.

शुभेंदु अधिकारी के बैंक खाते और उसमें जमा राशि

बैंक का नाम जमा राशि (रुपए में)
पीएनबी कोंटाई ब्रांच 12,58,776.20
एसबीआई पार्लियामेंट हाउस ब्रांच, दिल्ली 2,84,012.71
पीएनबी कोंटाई ब्रांच (ज्वाइंट अकाउंट) 9,877.00
को-ऑपरेटिव बैंक कोंटाई ब्रांच 14,516.00
कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच 2,697.00
जनमंगल एसकेयूएस, कोंटाई (फिक्स्ड डिपॉजिट) 36,800
बालागड़िया सीसी बैंक, कोंटाई 32,981.00
एक्सिस बैंक कोंटाई ब्रांच 74,570.80
एसबीआई कोलकाता हाईकोर्ट एसपीबी ब्रांच 5,91,388.99
पीएनबी तमलूक ब्रांच 27,152.64
विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, मेदिनीपुर ब्रांच 9,688
एसबीआई करंट अकाउंट 17,78,991.24
आईडीबीआई बैंक तमलूक इलेक्शन एक्सपेंडिचर अकाउंट (2016) 10,342.00
पोस्टल सेविंग्स अकाउंट 1,02,656.00
एसबीआई नंदीग्राम ब्रांच इलेक्शन अकाउंट (2021) 41,823.00
स्रोत : इलेक्शन कमीशन को दिया गया शपथ पत्र

15 बैंक अकाउंट में 42,76,270 रुपए

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके 15 बैंक अकाउंट में कुल 42,76,270 रुपए जमा थे. भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 22 पेज का हलफनामा यानी एफिडेविट दाखिल किया था. 12 मार्च 2021 को कोंटाई में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उन्होंने यह पूरा ब्योरा दिया था. उन्हों बताया था कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके पास 5000 रुपए नकद थे.

कहां निवेश करते हैं शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी कई जगह निवेश करते हैं. उनके पास कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक के कोंटाई ब्रांच के 2,880 रुपए के शेयर थे, तो शेयर कार्ड बैंक कोंटाई ब्रांच के शेयर में उन्होंने 11,360 रुपए निवेश कर रखा था. उन्होंने किसान विकास पत्र, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में भी निवेश दिखाया था. उनके पास 3 किसान विकास पत्र (KVP) थे.

इनकम टैक्स रिटर्न में दिखायी गयी कमाई

शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना पैन कार्ड और पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी दी थी. इसके मुताबिक, उनकी सबसे ज्यादा कमाई वर्ष 2015-16 में हुई थी. तब उन्होंने 14,83,730 रुपए इनकम दिखायी थी. इसके बाद के 2 वर्षों में यानी वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 में उनकी कमाई घट गयी. इन दोनों सालों में उनकी आय 7,84,396 और 5,95,697 रुपए रही. वर्ष 2018-19 में 11,58,009 रुपए और 2019-20 में 11,15,715 रुपए की आय दिखायी.

2015-16 से 2019-20 तक शुभेंदु की कमाई

वित्तीय वर्ष आय (रुपए में)
2015-16 1483730 रुपए
2016-17 784396 रुपए
2017-18 595697 रुपए
2018-19 1158009 रुपए
2019-20 1115715 रुपए
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को दिया गया शपथ पत्र.

80.67 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक शुभेंदु

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में 59,31,647.32 (59.32 लाख) रुपए की चल संपत्ति और 21,35,102.00 (21.35 लाख) रुपए की अचल संपत्ति घोषित की थी. इस तरह शुभेंदु अधिकारी 80,66,769.32 (80.67 लाख) रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे. नंदीग्राम विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी समेत 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी थे. चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को 1956 वोट से पराजित किया था.

शुभेंदु के खिलाफ दर्ज थे 4 मुकदमे

  • ECIR No. KLZO/05/2017/4453
  • RC0102017A0010
  • Ld Judge Special (CBI) Court No. 1
  • FIR Registered By CBI in Terms of Court Order
  • अब तक (12 मार्च 2021 तक) न तो किसी मामले में आरोप साबित हुए हैं, न ही उन्हें किसी मामले में दोषी करार दिया गया है.

कहां निवेश करते हैं शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने किसान विकास पत्र (केवीपी), जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में कुल 59,31,647.32 रुपए निवेश कर रखे हैं. उनका विवरण इस प्रकार है.

को-ऑपरेटिव बैंक और केवीपी में निवेश

  • कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक, कोंटाई ब्रांच के शेयर में 2,880 रुपए
  • शेयर कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच में 11,360 रुपए
  • 3 किसान विकास पत्र (KVP) में 3,20,000 रुपए

Suvendu Adhikari Net Worth: 6 एलआईसी पॉलिसी

  • 638324 रुपए
  • 31600 रुपए
  • 22795 रुपए
  • 32990 रुपए
  • 29800 रुपए
  • 15625 रुपए

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट

  • 95000 रुपए
  • 300000 रुपए
  • 150000 रुपए

कृषि योग्य भूमि का विवरण

2.46 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जो उन्हें उपहार में मिली है. जमीन के विकास पर कोई राशि खर्च नहीं की गयी है. उस वक्त जमीन का बाजार मूल्य 6,96,000 रुपए था. पांचिसबेतिया गांव में 48 डिसमिल का प्लॉट है, जिसका मूल्य 2021 में 96,000 रुपए था. गंगरा गांव में 1.98 एकड़ के प्लॉट की कीमत 6,00,000 रुपए थी.

गैर कृषि योग्य भूमि का विवरण

कहां और कितनी है जमीन खरीद की कीमत (रुपए में) बाजार मूल्य (रुपए में)
पांचदारिया गांव में 28.99 डिसमिल का प्लॉट 8,00,000 9,00,000
धरमादासबार गांव में 1289.73 वर्ग फीट जमीन है, जिसे संयुक्त रूप से खरीदा गया है. 5,00,000 (50%)
धरमादासबार गांव में 1289.73 वर्ग फीट भूमि (उपहार में मिली) के मालिक हैं 8,00,000 (25%)
करकुली गांव में 3 डिसमिल जमीन संयुक्त रूप से खरीदी गयी इसमें एक चौथाई हिस्सा 1306.95 वर्ग फीट शुभेंदु के हिस्से में है. 2,00,000 (25%)
सोनाचूरा जलपाई में 42 डिसमिल जमीन है. 1,12,602 2,12,602

इस तरह 12 मार्च 2021 तक शुभेंदु अधिकारी कुल 37,950.59 वर्ग फीट जमीन के मालिक थे. इनमें अधिकतर जमीनें पुश्तैनी हैं. करकुली गांव में 4500 वर्ग फीट में बने आवास में 25 फीसदी के हिस्सेदार हैं. तमलूक में मनीषा अपार्टमेंट में उनका एक फ्लैट है. कमारपुर में भी एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में उनका फ्लैट है.

इसे भी पढ़ें

राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने खेला ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों पर खर्च हो रहे जनता के पैसे, PWD को बनाया टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार

The post नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की? appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version