Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:समाहरणालय के पास से दो बाइक चोर पकडे गए, दो चोरी की गाड़ी भी जब्त


मधुबनी नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो कथित मोटर साइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने गुरुवार दिन के 10:30 बजे बताया कि बुधवार शाम मधुबनी समाहरणालय के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को दो युवक मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखे। पूछताछ और कागजात की जांच के बाद उनकी गतिविधियां संदेहास्पद पाई गईं।थाना अध्यक्ष के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के खैरामठ निवासी दीपक कुमार (रमेश शर्मा का पुत्र) और मनोज यादव (बलराम यादव का पुत्र) के रूप में हुई है। जांच के दौरान उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।पुलिस की प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी वाहन चोरी के कई मामलों में शामिल हो सकते हैं। गिरफ्तार युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि चोरी की मोटरसाइकिलों के स्रोत और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके। पुलिस उनके अन्य चोरी के मामलों से संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार दिन के 10:30 बजे यह भी बताया कि पूछताछ और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए नियमित वाहन जांच अभियान जारी रखने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles