Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नगर निगम को 13 मार्च को मिलेगा उप महापौर, वार्ड पार्षदों में जोड़ तोड़ प्रारंभ

भास्कर न्यूज | बरही बरही थाना क्षेत्र के बैरीसाल गांव में यज्ञ से वापस लौट रहें बुजुर्ग को तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहे 15 वर्षीय बालक ने टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित के परिजन के आवेदन पर बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैरीसाल निवासी कारू पासवान 44 वर्ष, पिता सरयू पासवान ने बरही थाना में दिए आवेदन में बताया कि एक मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे उनके पिता सरयू पासवान लगभग 69 वर्ष पड़ोसी गांव चन्दरपुर से यज्ञ के भंडारा का प्रसाद खाकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे बैरीसाल पुल के पास पहुंचे, पीछे से बैरीसाल निवासी एक 15 वर्षीय युवक तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए आया और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरयू पासवान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत इलाज के लिए रांची स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनके सर में गंभीर चोट लगी है, जिससे सिर में खून जम गया है। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और वे रांची के एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। इधर, बरही पुलिस ने आवेदन के आधार पर बरही थाना कांड संख्या 84/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग नगर निगम को 13 मार्च को उप महापौर मिलेगा। नव निर्वाचित वार्ड पार्षद और महापौर को 13 मार्च को उनके पद की शपथ दिलाया जाएगा। समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय में शपथ ग्रहण करनेवाले वार्ड पार्षद अपने बीच से उप महापौर चुनेंेगे। चुनाव जीते वार्ड पार्षदों में से ही कोई एक उप महापौर बनेगा। नगर निगम में 36 वार्ड हैं और उप महापौर पद के लिए फिलहाल दो ने अपनी दावेदारी के लिए प्रयास करना प्रारंभ कर दिया है। बैठक और लाइजनिंग का दौर चालू है। इस लिहाज से उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी को जीत के लिए 18 वार्ड पार्षदों का वोट चाहिए। अपने वोट को मिलाकर 19 वोट वाले वार्ड पार्षद को उप महापौर का पद प्राप्त होगा। वार्ड पार्षद और महापौर के विजेताओं की घोषणा के साथ ही उप महापौर के पद के लिए चर्चा प्रारंभ हो गई थी। उप महापौर पद के लिए जोड़ तोड़ का प्रयास परदे के पीछे प्रारंभ हो गया है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार अपने समर्थन में 20 पार्षदों का विश्वास जीतने में लगे हैं। ताकि अंतिम समय में एक या दो का वोट प्रतिद्वंदी के पक्ष में भी चले भी जायें तो परेशानी न हो। उप महापौर पद के दावेदारों में अभी तक दो उम्मीदवार के नाम सोशल मीडिया के माध्यम सामने आए हैं। वार्ड नंबर 22 की वार्ड पार्षद मिलाती रश्मि और वार्ड 36 के विजेता अविनाश कुमार यादव महापौर पद के दावेदार हैं। अविनाश ने निर्विरोध जीत दर्ज किया था। चुनावी गणित को अपने पक्ष में करने के लिए में किसी तीसरे उम्मीदवार को नाम भी आ सकता है। पार्टी समर्थित उम्मीदवार हारे थे हजारीबाग में पार्टी समर्थित तीन उम्मीदवारों की हार हुई थी। कांग्रेस, भाजपा और झामुमो के समर्थित प्रत्याशी की हार हुई थी। अब पार्टी उप महापौर के पद पर किसी उम्मीदवार को अपना समर्थन देकर निगम चुनाव में बिखर चुके गणित को कुछ हद तक समेटने का प्रयास कर सकते हैं। पर्दे के पीछे से सपोर्ट कर प्रत्याशी को जिताने का प्रयास हो सकता है। राजनैतिक दल के निर्वाचित जन प्रतिनिधि अधोषित रूप से वार्ड पार्षदों से संपर्क कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles