![]()
सिमडेगा| सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के बाद नदियों में पानी दिखना शुरू हुआ है। हालांकि जुलाई माह का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी बारिश काफी कम हुई है और नदियां अभी भी प्यासी हैं। जिले में गरजा शंख, बुदाधार नदी, पालामाडा नदी, बोलबा शंख और उड़ीसा सीमा पर शंख नदी में काफी कम पानी है। बहाव भी धीमा है। शंख नदी में लगभग दो फुट पानी है और कहीं कहीं नदी के मध्य में अब भी बालू नजर आ रहा है। मंगलवार की दोपहर शंख नदी के बीच में जाल फेंककर ग्रामीण मछली पकड़ते दिखे।


