Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवगछिया में अवैध बालू खनन पर रेड, SDM की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

नवगछिया में अवैध बालू खनन पर रेड, SDM की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप

Bihar News: बिहार के नवगछिया सर्किल में अवैध बालू खनन के खिलाफ एसडीएम रोहित कर्दम के नेतृत्व में मंगलवार को विजय घाट पर हुई अचानक छापेमारी ने खनन माफियाओं के सिंडिकेट को हिला कर रख दिया है.

जैसे ही प्रशासनिक बेड़ा घाट पर पहुंचा, वहां मौजूद माफियाओं में ऐसी अफरा-तफरी मची कि लोग अपनी मोटरसाइकिलें और ट्रैक्टर छोड़कर भागते नजर आए. पुलिस बल और अधिकारियों की इस ‘जॉइंट रेड’ ने साफ कर दिया है कि इलाके में अब कानून का राज चलेगा और अवैध खनन पर पूर्णविराम लगेगा.

औचक निरीक्षण से माफियाओं में हड़कंप

प्रशासन को सूचना मिली थी कि विजय घाट पर पिछले कई दिनों से बिना किसी लीज के बड़े पैमाने पर बालू की लूट मची है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रोहित कर्दम ने खनन विभाग और पुलिस बल के साथ संयुक्त टीम बनाई और बिना किसी भनक के विजय घाट पर धावा बोल दिया.

छापेमारी के दौरान मौके से एक विशाल पोकलेन मशीन, चार ट्रैक्टर और करीब आधा दर्जन लावारिस मोटरसाइकिलें बरामद की गईं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर चालक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

बिना लीज के हो रहा था खेल

कार्रवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए एसडीएम रोहित कर्दम ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में नवगछिया क्षेत्र में बालू खनन के लिए किसी भी व्यक्ति या निजी संस्था को कोई लीज आवंटित नहीं की गई है. इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाकर सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा था.

उन्होंने कहा कि अवैध खनन में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जब्त किए गए वाहनों के मालिकों की पहचान की जा रही है और उन पर कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा.

राजस्व लूटने वालों की खैर नहीं

इस कार्रवाई में प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. मौके पर नवगछिया साइबर डीएसपी अभिषेक, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार समेत आधा दर्जन थानों (नवगछिया, कदवा, ढोलबज्जा, नदी और परवत्ता) के थानाध्यक्षों और दर्जनों पुलिस जवानों की मौजूदगी ने माफियाओं के हौसले पस्त कर दिए.

अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी महज एक शुरुआत है. भविष्य में भी विजय घाट और आसपास के इलाकों में इसी तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि बिहार के प्राकृतिक संसाधनों और सरकारी खजाने की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके(रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप, भागलपुर).

Also Read: लखीसराय के DM मिथिलेश मिश्र हटाए गए, धान खरीद गड़बड़ी मामले में कार्रवाई, विभागीय जांच जारी

The post नवगछिया में अवैध बालू खनन पर रेड, SDM की छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles