Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा के बेली शरीफ में गाड़ी पार्किंग विवाद:दो गुट भिड़े, दो घायल, वाहन क्षतिग्रस्त, भारी पुलिस बल तैनात


बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेली शरीफ मोहल्ले में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गाड़ी लगाने को लेकर हुए इस विवाद में दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद गाड़ी पार्क करने को लेकर शुरू हुआ था, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस दौरान कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और पूरे मोहल्ले को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे
एसडीपीओ हुलास कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा और नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में खलबली मच गई थी, हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ हुलास कुमार ने कहा कि पूरे मामला को कंट्रोल कर लिया गया लोगों को समझा वह दिया दिया गया है किसी भी प्रकार का कोई यहां पर ज्यादा विवाद नहीं हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles