Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में छत से गिरकर युवक की मौत:खाना खाने के बाद सोने गया था, लकड़ी की सीढ़ी से उतरने के दौरान पैर फिसला


भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में छत से गिरकर एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के रहने वाले 47 साल के जय प्रकाश राम के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई बलराम राम ने बताया कि सोमवार की देर रात वे खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे और छत पर जाने के लिए लकड़ी का सीढ़ी लगा हुआ है। इसी बीच जब वह लघुशंका करने के लिए छत से उतर रहे थे। तभी उनका पैर फिसल गया और वह छत से गिर पड़े। बलराम राम ने बताया कि लकड़ी की सीढ़ी से उतरने के दौरान पैर फिसलने से गिरे जय प्रकाश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए शव बलराम राम ने बताया कि अस्पताल में जयप्रकाश राम की मौत के बाद बिना पोस्टमॉर्टम के हम लोग शव को लेकर घर पहुंचे। मृतक अपने पांच भाई व तीन बहन में चौथे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी व दो पुत्र विकास कुमार, अभिषेक कुमार एवं एक पुत्री पूजा देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles