Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा के सिंघल में ई-रिक्शा ने बच्चे को मारी टक्कर:राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, चालकर मौके से फरार


नवादा के सिंघल गांव के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने एक बालक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बालक को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों को घटना की सूचना दी गई। बुधवार को बालक को बेहतर इलाज के लिए नवादा रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। बालक के पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज नवादा के सदर अस्पताल में चल रहा है। सदर अस्पताल नवादा के डॉक्टर विक्रम कुमार ने बताया कि युवक के पैर और शरीर में चोटें लगी हैं और उसका इलाज जारी है। फिलहाल, इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles