Friday, September 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में आहर में डूबने से युवक की मौत:शौच के बाद पैर धोने गया था, ग्रामीणों ने निकाला बॉडी; अस्पताल में डेड घोषित


जमुई के हरला गांव में शुक्रवार शाम एक युवक की आहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिवंगत प्यारे विश्वकर्मा के बेटे गौतम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। गौतम मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के भाई राजू विश्वकर्मा ने बताया कि गौतम शुक्रवार शाम आहर की तरफ गया था। शौच के बाद वह आहर के किनारे पैर धोने पहुंचा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद डेड घोषित किया आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने आहर में गौतम की तलाश शुरू की। काफी कोशिश के बाद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। गौतम की मौत से उसकी पत्नी आरती देवी समेत पूरे परिवार का बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, गौतम ही मजदूरी कर घर की जिम्मेदारियां संभालता था। अचानक हुई इस मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles