![]()
नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसरिया गांव में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस घटना में नारदीगंज थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है। थाना प्रभारी आदित्य कुमार के अनुसार, पुलिस को अवैध बालू उठाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस टीम एक ट्रैक्टर को पकड़ने गई थी। बालू लेकर भाग रहे एक ट्रैक्टर ने एएसआई नागेंद्र कुमार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे जमीन पर गिर गए। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पटना के PMCH रेफर कर दिया गया घायल एएसआई को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद, एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ राहुल कुमार की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही इस छापेमारी के दौरान अलग-अलग जगहों से छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। इन सभी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से बालू खनन करने वाले और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

