Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में रेलवे लाइन पर महिला का वीडियो वायरल:RPF ने जांच शुरू की, इंस्टाग्राम अकाउंट की भी हो रही पड़ताल


नवादा में रेलवे लाइन पर एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस महिला की पहचान और तलाश में जुटी है। RPF के अनुसार, शिकायत दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। रेलवे की ओर से संकेत दिया गया है कि जांच में रेलवे नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित महिला के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। लोगों से अपील की गई है कि यदि वे महिला को पहचानते हैं, तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें। महिला के इंस्टाग्राम अकाउंट और वीडियो से जुड़ी जानकारी की भी पड़ताल की जा रही है। वायरल वीडियो में महिला कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई देती है कि कोई उसे कुछ कहेगा तो उसे किसी का डर नहीं है। हालांकि, वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और इसके पीछे क्या वजह थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ट्रेन के नजदीक वीडियो बनाना जानलेवा रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर या चलती ट्रेन के नजदीक वीडियो और रील बनाना जानलेवा हो सकता है और रेलवे नियमों का उल्लंघन भी है। ऐसे मामलों में लागू कानून और परिस्थितियों के अनुसार जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है। इसलिए लोगों से रेलवे ट्रैक से दूर रहकर ही वीडियो बनाने की अपील की जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद नवादा रेल थाना और रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles