Saturday, October 10, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'सब के बलमुआ गोरे-गोरे, हमर बलम करिया बा':​गयाजी के लुटुआ थाना प्रभारी का वीडियो वायरल; पत्नी के साथ वर्दी में रीलबाजी, बिना सीट बेल्ट लगाए ड्राइविंग


गयाजी के लुटुआ थानाध्यक्ष संटू कुमार का खाकी वर्दी में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष ही पुलिस मैन्यूल्स की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो में उनकी पत्नी भी साथ दिख रही हैं। खास बात यह कि वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड उनकी पत्नी ही कर रही हैं।
भोजपुर गानों पर रील संटू कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वायरल हुए वीडियो में पत्नी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है, ‘सांवरी सुरतिया मोहनी मुरतिया बड़ा निक लागेले’, ‘सब के बलमुआ गोरे-गोरे, हमर बलम करिया बा’, जिस पर थानाध्यक्ष मुस्कुराते हुए भी नजर आ रहे हैं। अनुशासन पर गंभीर सवाल इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें थाना प्रभारी फोर व्हलीर से अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे हैं। बैकग्राउंड में हरियाणवी सॉन्ग बज रहा है, ‘मेरे बालम थानेदार चलावे जिप्सी’। ऑन-ड्यूटी खाकी वर्दी का इस तरह सोशल मीडिया रील्स के लिए इस्तेमाल किया जाना पुलिस के अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि थानाध्यक्ष ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी। यूजर्स उठा रहे सवाल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स थानाध्यक्ष के रवैये और समझ पर सवाल उठा रहे हैं। ​खाकी वर्दी को अनुशासन, जिम्मेदारी और कानून के सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान रीलबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। अधिकारियों से कोई खास जवाब नहीं मिला वहीं, इस संबंध में जब एसडीपीओ इमामगंज धीरज कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो भेजिए देखते हैं। इतना बोलकर फोन कट कर दिया। दोबरा कॉल लगाने पर रिसीव नहीं हुआ। एसपी ग्रामीण दिव्यांजली से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वीडियो भेजिए देखती हूं। लेकिन भास्कर रिपोर्टर ने जब उनसे यह पूछा कि इसमें क्या कार्रवाई होगी। इस पर फिर उन्होंने कहा कि वीडियो भेजिए देखते हैं और फोन रख दिया। ​अब देखना होगा कि गयाजी पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामले पर क्या संज्ञान लेते हैं। क्या थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा और क्या उन पर नियमों के उल्लंघन के तहत कोई सख्त कार्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles