Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ का संदेश:मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को किया याद, 'सेवा ज्योति यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब


नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवादा में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रनिर्माण और विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। रंगोली के जरिए देश की एकता, विकास और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। मौजूद लोगों ने रंगोली की सराहना करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को भी याद किया गया। देखे, मौके से आई तस्वीरें… 2047 तक विकसित भारत हर नागरिक का संकल्प नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए। इसके लिए देशवासियों को सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा। जनभागीदारी से मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत किया जा सकता है। सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की जरूरत है। मशाल के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा भी आकर्षण का केंद्र रही। संसदीय कार्यालय से केंदुआ बाईपास स्थित नवनिर्मित पार्क तक यात्रा निकाली गई। मशाल के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश दिया गया। ‘सेवा ज्योति पार्क’ के नाम से जाना जाएगा नवनिर्मित पार्क केंदुआ बाईपास स्थित नवनिर्मित पार्क का नामकरण ‘सेवा ज्योति पार्क’ किया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सेवा भावना का माहौल रहा। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर बनाई गई रंगोली ने कार्यक्रम को खास आकर्षण दिया और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles