Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में बेल्ट्रॉन डेटा ऑपरेटर अभ्यर्थियों का धरना:बोले- 19 महीने से ज्वाॉइनिंग का इंतजार कर रहे, नियुक्ति नहीं मिलने तक यही डटे रहेंगे


पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बेल्ट्रॉन डेटा ऑपरेटर अभ्यर्थियों ने एक बार फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्ष 2024 की परीक्षा के आधार पर तैयार 5 हजार अभ्यर्थियों के पैनल में बचे उम्मीदवारों की भी जल्द ज्वाॉइनिंग कराई जाए। अभ्यर्थियों का दावा है कि पैनल में शामिल 2,645 अभ्यर्थियों की ज्वाॉइनिंग कराई जा चुकी है, जबकि बाकी 2,355 अभ्यर्थी पिछले 19 महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। 20 सितंबर तक ज्वाॉइनिंग का मिला था आश्वासन पैनल में चयनित मुन्ना कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी पिछले 19 महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार आईटी मंत्री नीतीश मिश्रा से अभ्यर्थियों की मुलाकात हुई थी। उस दौरान 20 सितंबर तक ज्वाइनिंग प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, निर्धारित समय तक ज्वाइनिंग शुरू नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को दोबारा गर्दनीबाग में धरना देना पड़ रहा है। धनवंती बोलीं – आधे की नियुक्ति, बाकी की ज्वाइनिंग अटकी दानापुर से गर्दनीबाग पहुंचीं अभ्यर्थी धनवंती कुमारी ने कहा कि 5 हजार अभ्यर्थियों के पैनल में उनका भी चयन हुआ है। उनके अनुसार, पैनल में शामिल करीब आधे अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि बाकी अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग लंबित है। धनवंती ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अभ्यर्थियों को कर्मचारी कार्ड (Employee Card) दिए जाने के बावजूद काम पर नहीं रखा गया है। उन्होंने सरकार से सभी चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की। “मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना” गर्दनीबाग पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक वे धरना स्थल पर डटे रहेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles