Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई मामले पर हंगामा:अभिभावकों ने दिया धरना, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप; भारी पुलिस बल तैनात


धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के एक छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को इस घटना के विरोध में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने पानी में डूबने की घटना बताया था। अब एक और छात्र के साथ रैगिंग और बेल्ट से मारपीट की घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में आक्रोश है। धरने पर बैठे लोगों ने मांग की कि धनबाद डीसी मौके पर आएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दें। बच्चों का नाम स्कूल से कटवा लेंगे उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। कुछ अभिभावकों ने यह भी कहा कि यदि विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा लेंगे। घटना की सूचना मिलने पर निरसा के बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, एसडीपीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि मारपीट की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों का यह भी आरोप है कि विद्यालय में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और प्रबंधन समय पर उचित कदम नहीं उठाता। इससे बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल है। फिलहाल विद्यालय परिसर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात पर लगातार नजर रख रही है। —————————- ये भी खबर पढ़िए नवोदय विद्यालय में छात्र की पिटाई मामले पर हंगामा:अभिभावकों ने दिया धरना, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप; भारी पुलिस बल तैनात धनबाद के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के एक छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार को इस घटना के विरोध में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने पानी में डूबने की घटना बताया था। पढ़िए पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles