Saturday, October 24, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशे के लिए पैसे न देने पर बुजुर्ग की हत्या:मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीनने के विरोध पर पत्थर से मारा; आरोपी गिरफ्तार


बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 में शनिवार सुबह 70 साल के भरत सिंह की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नशा करने के लिए पैसे नहीं देने और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला किया। पु लिस ने तीन घंटे के अंदर आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 24 अक्टूबर की सुबह 5:15 बजे सेक्टर-9 में सरदार पटेल स्कूल के पास यह घटना हुई। भरत सिंह मॉर्निंग वॉक पर थे, तभी पंकज साव ने उनसे नशे के लिए पैसे मांगे। मना करने और मोबाइल छीनने का विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे अशोक कुमार सिंह की शिकायत पर हरला थाना में हत्या का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सबूतों के आधार पर आरोपी को सेक्टर-9 के वैशाली मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून लगा शर्ट, मृतक का मोबाइल, टूटा हुआ चश्मा और कंबल जब्त किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles