Saturday, April 25, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग लड़की बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार:साहिबगंज से पकड़ा गया आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया


पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में अपहरणकर्ता युवक तनवीर शेख को भी गिरफ्तार किया गया है। यह घटना तीन दिन पहले की है, जब युवक ने लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। नाबालिग को साहिबगंज जिले के कोटल पोखर स्थित एक किराए के कमरे में रखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने तकनीकी पहलुओं की जांच की और गुप्तचरों की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर नाबालिग को सुरक्षित ढूंढ निकाला। अपहरण के संबंध में थाना में कांड संख्या 45/26 दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी तनवीर शेख, जो नगर थाना क्षेत्र के कलिकापुर का रहने वाला है, से घंटों पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने शनिवार को बताया कि पीड़िता को बरामद कर पाकुड़ की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है। कमेटी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles