Friday, September 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग से रेप कर 4 नंबर से वीडियो किया वायरल:आरोपी के पिता ने गला दबाने की कोशिश की, पीड़िता ने महिला थाना में किया FIR


किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एक युवक पर रेप करने, घटना का वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि दिघली, ठाकुरगंज निवासी वसीम रजा उस पर गलत नीयत रखता था। करीब दो साल पहले जब वह घर में अकेली थी, तब आरोपी उसके घर आया। उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने रेप किया और अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी ने 4 अलग-अलग नंबर से वीडियो किया वायरल पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे चुप रहने को कहा। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसका फायदा उठाता रहा। जब पीड़िता के परिजन उसके विवाह के लिए रिश्ता देखने लगे, तो आरोपी ने कथित रूप से चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो की जानकारी मिलने पर 30 अगस्त को पीड़िता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि वहां आरोपी के परिवार वालों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी के पिता ने गला दबाकर जान लेने की कोशिश की पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के पिता जैदुल रहमान ने गमछे से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जिससे वह बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर न्याय मांगा। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles