Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में ट्राईसाइकिल की मरम्मत के लिए विशेष शिविर:तकनीकी समस्याओं का मौके पर होगा निपटारा; गारंटी पीरियड में बैट्री या चार्जर बदल सकेंगे


मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना (संबल) के तहत बैटरी चालित तिपहिया साइकिल (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल) पाने वाले लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ट्राईसाइकिलों की तकनीकी खराबी को दूर करने, खराब बैट्री और चार्जर को गारंटी अवधि के तहत बदलने के लिए जिला-अनुमंडल स्तर पर विशेष निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर निर्धारित तिथियों पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जहां दिव्यांगजनों को आ रही तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जाएगा। नालंदा जिला अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों के लाभार्थियों के लिए सात और आठ जुलाई को दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय विशेष शिविर के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, नालंदा को आयोजन स्थल बनाया गया है, जहां जाकर लाभार्थी अपनी ट्राईसाइकिल की मरम्मत करा सकते हैं। राजगीर में 10 जुलाई को शिविर इसके बाद, हिलसा अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों के लाभार्थियों के लिए नौ जुलाई को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए करायपरशुराय के प्रखंड कार्यालय को चिन्हित किया गया है। वहीं, राजगीर अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों के दिव्यांग लाभार्थियों के लिए दस जुलाई को शिविर लगाया जाएगा, जिसका आयोजन सिलाव के प्रखंड कार्यालय में होना सुनिश्चित हुआ है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जिन लाभार्थियों की बैट्री या चार्जर गारंटी अवधि के भीतर खराब हुए हैं, उन्हें इन शिविरों में पूरी तरह निशुल्क बदला जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के सभी दिव्यांग लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा और तय समय सारणी के अनुसार अपने नजदीकी शिविर स्थल पर पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles