Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में त्योहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:IG ने की समीक्षा बैठक, स्टंटबाजों और शराब माफियाओं पर नकेल कसने के आदेश


पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने नालंदा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एसपी हृदय कांत, सभी पुलिस उपाधीक्षक और प्रमुख थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे। जिले की समग्र कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पेंडिंग मामलों में अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों पर कड़ी निगरानी आईजी ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में मंदिरों, पूजा पंडालों और नदी घाटों पर महिलाओं की भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में महिला कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास सादे लिबास में पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। मादक पदार्थों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान त्योहारी सीजन को देखते हुए शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सघन छापेमारी अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने को कहा गया है। रांची-पटना हाईवे और सड़कों पर स्टंटबाजों पर गिरेगी गाज सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी के सवाल पर आईजी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। रांची हाईवे और नव-निर्मित चौड़ी सड़कों, जहां स्टंटबाजी और दुर्घटनाओं की आशंका अधिक रहती है, वहां विशेष गश्ती दल तैनात रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गणेश पूजा, दुर्गा पूजा और छठ पर्व को लेकर जिले भर में व्यापक सुरक्षा योजना लागू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles