![]()
हजारीबाग के इचाक प्रखंड के मनाय गांव में शनिवार को करीब 15 फीट लंबा अजगर दिखा। पनवा जंगल से सटे गांव में अजगर दिखने की खबर तेजी से फैली, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने जमा हो गए। अजगर जंगल की ओर चला गया ग्रामीणों के अनुसार, अजगर काफी लंबा था। लोगों की भीड़ बढ़ने पर वह जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। तेज बारिश और हवा के कारण अजगर जंगल से गांव में आ गया था। इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अजगर से दूरी बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि उसे पकड़ने या परेशान करने की कोशिश न करें। यदि अजगर दोबारा दिखता है, तो तुरंत वन विभाग को बताएं और बच्चों को दूर रखें।
हजारीबाग में दिखा 15 फीट लंबा अजगर:ग्रामीणों की भीड़ जुटी, बारिश के बाद गांव पहुंचा; वन विभाग ने सावधानी बरतने की दी सलाह
