Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या:अस्पताल से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे, बदमाशों ने गले में मारी बुलेट


नालंदा में रविवार शाम बदमाशों ने बाइक सवार कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या कर दी। कंपाउंडर निजी अस्पताल से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। अपराधियों ने काफी करीब से गले में गोली मारी है। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद जब तक आसपास के लोगों की भीड़ जुटती, अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक एकंगरसराय प्रखण्ड अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य भी थे। घटना एकंगसराय थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें… मर्डर के बाद परिजन-ग्रामीणों ने रोड किया जाम मृतक की पहचान श्याम प्रसाद के रूप में हुई है। जिन्हें अपराधियों ने तारापुर गांव के पास घेरा। हत्या की खबर जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची वे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ते हुए आए। घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया और ट्रैफिक जाम कर दिया। आक्रोशित लोग घटनास्थल पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों को बुलाने और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
तीन थानों की पुलिस कर रही कैंप सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी-2 ऋषिराज के नेतृत्व में तुरंत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहा है। डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles