Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में बाजार समिति के पास मिली अधजली लाश:पेट्रोल डालकर युवक की हत्या की आशंका, शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस


नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति कैंपस के बाहर बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक दुकान के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद किया गया। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। शव की स्थिति को देख ये अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से पेट्रोल डालकर उसे दुकान के बाहर काउंटर से छुपा कर रख दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंद कर जांच पड़ताल में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना और दीपनगर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और साक्ष्य संकलन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से संपर्क साध रही है। सदर डीएसपी बोले- सुबह अधजली लाश की सूचना मिली थी, पड़ताल जारी मामले की जानकारी देते हुए बिहार शरीफ सदर डीएसपी वन नुरुल हक ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि देवीसराय चौक के समीप बाजार समिति की दुकान संख्या 14 के पास एक शव पड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो पाया कि शव फोरलेन से करीब 50 मीटर पहले स्थित एक दुकान के काउंटर और शटर के बीच पड़ा हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि शव आंशिक रूप से जला हुआ है। डीएसपी ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पुलिस हर संभावित बिंदु पर अनुसंधान कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles