Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस बोली- तालाब में डूबने से गई जान


नालंदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मघड़ा निवासी टूटू यादव की पत्नी कमला देवी(26) के रूप में की गई है। तीन छोटे-छोटे बच्चे है। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही मानपुर के सिनथु गांव से मायके पक्ष के लोग पहुंचे। भाई राजू यादव ने बताया कि कमला घर का सारा काम और खेती-बारी अकेले संभालती थी। खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पति, सास, देवर और गोतनी ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव पानी में भिंगाकर घर में छिपा। हमलोगों को फोन करके बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। कोई व्यक्ति अगर तालाब में डूबेगा तो उसकी लाश तुरंत बाहर नहीं आती। इन लोगों ने हत्या करने के बाद पूरी साजिश रची है। बहनोई ने मारपीट की बात कही थी वहीं, मृतका की बहन खुशबू ने बताया कि जीजा (टूटू यादव) ने फोन पर यह बात स्वीकार की थी कि उसने कमला को दो लाठी मारा था, जिसके बाद वह तालाब में कूद गई। मारपीट के बाद हत्या कर शव को घर में रख दिया गया था। परिवार के लोग फरार थे। परिजनों के अनुसार, टूटू यादव चेन्नई में सेंटिंग का काम करता है। पति-पत्नी के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था, जिसके बाद कमला करीब पांच महीने से अपने मायके सिन्थू में ही रह रही थी। तीन दिन पहले ही उसे विदा कराकर मघड़ा लाया था। पुलिस का बयान: तालाब में कूदने से गई जान दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच मुर्गा बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने मघड़ा तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles