![]()
शेखपुरा में नाली विवाद को लेकर एक दंपत्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। इस मामले में शेखोपुर सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आपस में चाचा-भतीजा हैं, जिन्हें गुरुवार को शेखपुरा जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शेखोपुर डीह गांव निवासी अजय नारायण सिंह (छोटन सिंह का पुत्र) और उसके भतीजे सुशांत कुमार उर्फ सुमंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें पड़ोसी के घर से गिरफ्तार किया, जहां वे गिरफ्तारी के डर से छिपे हुए थे। छापेमारी का नेतृत्व एएसआई जय कुमार यादव ने किया। थानाध्यक्ष बोले- जानलेवा हमले का मामला दर्ज शेखोपुर सराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार को यह घटना हुई। नाली विवाद के दौरान, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गांव के संजीत कुमार और उनकी पत्नी बॉबी देवी पर कुदाल और लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल दंपत्ति की शिकायत पर स्थानीय थाने में जानलेवा हमले के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें कुल 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले के अन्य चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


