Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नाले के गंदे पानी से परेशान लोगों का सड़क जाम:गांधी पथ पर एक घंटे तक आना-जाना बंद, पुलिस के आश्वासन पर खुला जाम


सहरसा के गांधी पथ स्थित वार्ड नंबर 39 की मस्जिद गली में नाले के गंदे पानी से परेशान लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दी। सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा होने से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक सड़क बंद रहने से आवागमन ठप रहा। स्थायी समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी स्थानीय निवासी मो. मुमताज ने बताया कि पिछले एक महीने से मस्जिद गली में नाले का गंदा पानी जमा हो रहा है। पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने से यह घरों में भी घुस रहा है। डॉ. अरशद आलम ने कहा कि गंदगी के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मोहल्लेवासियों ने वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। मो. सिकंदर ने स्थायी समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles