Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निरसा विधायक के बयान पर धनबाद सांसद ने किया पलटवार:कहा- जिसने खुद गलत काम किए, उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं


धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक सह भाकपा माले के नेता अरूप चटर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने अरूप चटर्जी को कई गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी स्वयं गुंडागर्दी, कोयला चोरी और रंगदारी जैसे मामलों में संलिप्त हैं, फिर भी वे उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने खुद गलत काम किए हैं, उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने का अधिकार नहीं है।” मुझे पर लगे आरोपों की जांच कराई जाए: सांसद
ढुल्लू महतो ने अरूप चटर्जी के व्यक्तिगत जीवन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “जिसका खुद का बेटा नहीं है, वह बेटे का दर्द क्या जानेगा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक संगठन बनाकर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। सांसद ने मांग की कि यदि उन पर लगाए गए आरोप सही हैं, तो उनकी जांच कराई जाए। सांसद ने निरसा में बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर के विरोधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना विकास के लिए है, लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर काम रोकने की कोशिश कर रहे हैं। ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि निरसा विधायक रंगदारी के कारण फ्लाईओवर का काम नहीं होने दे रहे हैं। ढुल्लू महतो ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में बाधा डालने वालों का कड़ा विरोध किया जाएगा और जनता उन्हें जवाब देगी। उन्होंने चुनौती दी कि यदि वे या उनके परिवार का कोई सदस्य कोयला चोरी, बालू चोरी या किसी अन्य गलत काम में शामिल पाया जाता है, तो इसकी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि अगर वह कोयला चोरी कर रहे हैं तो राज्य में उनकी सरकार है और सरकार के मुखिया कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि जो विधायक अपनी ही सरकार पर मैनेज होने का आरोप लगाते हैं, ऐसे विधायक पर पार्टी कैसे भरोसा करेगी। क्या कहा था अरुप चटर्जी ने
दरअसल, अरुप चटर्जी ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपाई सांसद ढुल्लू महतो को राक्षस करार देते हुए कहा था कि वे बाघमारा विधानसभा क्षेत्र को निगल चुके हैं और अब धनबाद संसदीय क्षेत्र पर उनकी नजर है। ढुलू महेशपुर साइडिंग में 40-45 रुपए दिहाड़ी पर मजदूरी करते थे। आज 40 हजार करोड़ रुपए के मालिक हैं। आखिर इतना पैसा कहां से आया? वे और उनके लोग बाघमारा के जमुनिया, लकड़का, तेतुलिया, पांडेयडीह, जोगीडीह, चिटाही, केशलपुर मुंडा धौड़ा, कुम्हारटोला, महुदा में अवैध खनन करा रहे हैं। अगर वे इसमें शामिल नहीं हैं, तो केंद्र सरकार से कहकर सीबीआई जांच करा लें। बेटे को भी बेहतर इंसान बनाने के बजाय रंगदार बना दिया है। बेटा रोज जमुनिया में ट्रकों से रंगदारी वसूलता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles