Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

निर्माणाधीन नाले में गिरे साइकिल सवार, सीने में घुसा सरिया:सड़क पर बिखरे गिट्‌टी-बालू की वजह से बिगड़ा बैलेंस, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


दरभंगा में निर्माणाधीन नाला एक साइकिल सवार गिर गया। उसकी जान बाल-बाल बची, हालांकि उसे गंभीर चोटें लगी है। करीब डेढ़ फीट लंबा नुकीला सरिया उनके सीने में घुस गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल युवक को नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने बुधवार को विनोद राम को छुट्टी दे दी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घायल वार्ड-39 निवासी विनोद राम (26) है। जो अब्दुल्लागंज की ओर काम पर जा रहा था। सड़क पर पत्थर बिखरें थे। इस कारण उसके बैलेंस बिगड़ गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला कमरगंज इलाके की है। बैरिकेडिंग नहीं होने पर उठे सवाल मुख्य सड़क किनारे नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और राहगीरों के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं होने के कारण हादसे की बात सामने आ रही है। लोगों का सवाल है कि जब मुख्य सड़क के किनारे गहरा नाला खोदकर निर्माण कार्य किया जा रहा है तो वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए। सड़क पर निर्माण सामग्री और पत्थरों के बिखरे रहने से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विनोद राम ने बताया कि इलाज के लिए वह DMCH पहुंचे थे। इलाज के बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी है और अब वह घर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद नाला निर्माण करने वाली कंपनी के कुछ लोग भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
इस घटना ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि यदि समय रहते निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी दिन इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माणाधीन नालों और सड़कों के किनारे चल रहे सभी निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles