
Kolkata Crime News: सोने के गहने बनाने के नाम पर लगभग 3.50 करोड़ रुपये कीमत का सोना हड़पने के आरोप में गिरीश पार्क थाने की पुलिस ने एक सोनार को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम हराधन दे बताया गया है.
गिरीश पार्क थाने में दर्ज हुई थी शिकायत
इस घटना के बारे में इस साल अगस्त महीने में गिरीश पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी थी. लालबाजार के एंटी-राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने इसकी जांच शुरू की. इसके बाद आरोपी को उत्तर कोलकाता से हराधन दे को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें: सावधान! IIT हैदराबाद में दाखिले का ऑफिशियल ऑफर लेटर भेजकर लगा दिया 8 लाख का चूना
ज्वेलरी शॉप से हड़प लिये थे 2.281 किलो सोना
बुधवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसने गिरीश पार्क इलाके की एक ज्वेलरी शॉप से 2.281 किलोग्राम से ज्यादा सोना हड़प लिया था. हड़पे गए सोने की बाजार में कीमत 3.50 करोड़ रुपये के लगभग था. इसके बाद इसकी शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: बंगाल में भारत विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
The post 3.50 करोड़ रुपए का ठोस सोना लेकर भागा सोनार कोलकाता में गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.
