Friday, October 23, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नीतीश कुमार के हनुमान छोटू सिंह डिटेन:चुनाव के मद्देनजर कार्रवाई, जक्कनपुर थाने में रखे जाने की सूचना; जबरन डिटेन करने के आरोप


पटना में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थक छोटू सिंह को करबिगहिया के पास से डिटेन किए जाने का मामला सामने आया है। छोटू सिंह के मुताबिक, वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान STF और सेल की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल, उन्हें जक्कनपुर थाना में रखा गया है। ये वही छोटू सिंह हैं, जिन्हें जदयू से निकाल दिया गया था, लेकिन सार्वजनिक मंचों से हमेशा वे खुद को नीतीश कुमार के हनुमान कहते रहे हैं। जबरन डिटेन करने के आरोप छोटू सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर पकड़ा गया है। उनका कहना है कि वह गाड़ी से जा रहे थे, तभी टीम ने उन्हें रोककर अपने साथ ले लिया। हालांकि, उन्हें किस मामले में डिटेन किया गया है, इस बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। छोटू सिंह को डिटेन करने पर गरमाई सियासत बताया जा रहा है कि छोटू सिंह लगातार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। ऐसे में उनके डिटेन किए जाने की घटना को लेकर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। डॉ. अनुज सिंह के समर्थक हैं छोटू सिंह छोटू सिंह जेडीयू के पूर्व नेता और वर्तमान में जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मोकामा समेत कई इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल इस मामले में पुलिस या संबंधित टीम की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। छोटू सिंह को किस वजह से डिटेन किया गया और इसके पीछे क्या कारण है, यह आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जक्कनपुर थानेदार देवानंद शर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना मिली थी। इसी पर कार्रवाई हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles