![]()
बेगूसराय के सदर प्रखंड की नीमा पंचायत में सोमवार को चौरचंद पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से चंद्रमा की पूजा की। उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। पर्व के लिए महिलाएं सुबह से ही तैयारियों में जुटी थीं। उन्होंने घरों की साफ-सफाई की और मिट्टी के हाथी, गणेश जी और चांद की आकृतियां बनाईं। शाम होते ही नई साड़ियों और पीलिया में सजी महिलाओं ने आंगन में अरिपन बनाया। पूजा के लिए दही, मिठाई, पकवान, फल और खासकर गहिवर को टोकरी में सजाया गया। चंद्रोदय के बाद सभी ने मिलकर कथा सुनी और चांद को अर्घ्य दिया। इस दौरान “चौठी चंदा मामा” के लोकगीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बुजुर्ग महिला सीता देवी ने बताया कि यह पर्व मिथिला संस्कृति का प्रतीक है। इसमें पति की मंगलकामना के साथ चंद्र देव की पूजा का खास महत्व है।
नीमा पंचायत में चौरचंद पर्व का उत्साह:महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की
