Monday, September 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महाराजगंज के एकता क्लब ने गणेश प्रतिमा स्थापित की:बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे, पूर्व सांसद भी शामिल हुए


औरंगाबाद के महाराजगंज स्थित एकता क्लब ने गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। क्लब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के दर्शन किए। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह, सुबोध सिंह, शुभम सिंह, बबलू सिंह, जितेंद्र गुप्ता (पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि), संतोष साहू, पवन शर्मा, चुनू शर्मा, विक्की कश्यप, रोहित कुमार, डॉ. शिशिर विश्वास, संजय योगी, शशि सोनी और कमेटी के सदस्यों ने मिलकर फीता काटकर किया। कमेटी अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि हर साल गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्लब का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित क्लब के अन्य सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। कमेटी में अध्यक्ष दिलीप सोनी, सचिव अमर कुमार, बैजू सोनी, भोला सोनी और उपेंद्र सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles