Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नुआंव में बाढ़ से गांवों में घुसा पानी;नाव-SDRF की मांग:मूसाखाड़ से पानी छोड़ने पर पजरॉव-सोनवर्षा में हालत खराब,उफान पर कर्मनाशा-गंगा


कैमूर के नुआंव प्रखंड के पजरॉव, सोनवर्षा और छाता बराढ़ी समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल गया है। मूसाखाड़ बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद कर्मनाशा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। वहीं, गंगा नदी के उफान पर होने से निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पजरॉव पंचायत में बिगड़े हालात पजरॉव पंचायत में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कई सड़कों पर कई फीट पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। कई घरों में पानी घुसने की सूचना है। ग्रामीणों के सामने पीने के पानी, राशन और पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से नाव और राहत की मांग बाढ़ से परेशान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी बढ़ने के कारण लोगों को जरूरी सामान लाने-ले जाने में भी परेशानी हो रही है। प्रभावित इलाकों के सर्वे की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों का जल्द सर्वे कराने और राहत व्यवस्था शुरू करने की अपील की है। साथ ही, बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती की मांग की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles