Saturday, September 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में बंद फ्लैट से लाखों की चोरी:चोरों ने तोड़ा CCTV कैमरा और DVR भी ले गए, 3 लाख के नुकसान का अनुमान


बोकारो शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला हरला थाना क्षेत्र के रानी पोखर स्थित कंचन मोड़ के पास लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट का है। यहां चोरों ने एक बंद फ्लैट से लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फ्लैट के मालिक शुभम कुमार दिल्ली में रहते हैं। उनकी मां झारखंड पुलिस में हवलदार हैं और कोडरमा में रहती हैं। इस वजह से अपार्टमेंट का यह फ्लैट लंबे समय से बंद था। मुख्य दरवाजे और अंदर के कई दरवाजों के ताले तोड़े चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने फ्लैट के मुख्य दरवाजे और अंदर के कई दरवाजों के ताले तोड़े। इसके बाद उन्होंने घर में रखे सामान को खंगाला और कीमती चीजें लेकर भाग गए। शुभम कुमार के मुताबिक, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है। हालांकि, सही आकलन उनके घर पहुंचने के बाद ही हो पाएगा। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। वे कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सबूत न मिल सके। इस घटना के बाद अपार्टमेंट के आसपास रहने वाले लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। शुभम कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। लक्ष्मी नारायण अपार्टमेंट में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक पीड़ित का आवेदन नहीं मिला है। चोरी कितने रुपये की हुई है, यह आवेदन मिलने और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। -राजीव रंजन, सिटी डीएसपी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles