Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नुसरत जहां पूछताछ के लिए पहुंची ईडी कार्यालय, बांग्लादेश को गेहूं भेजने का है आरोप

नुसरत जहां पूछताछ के लिए पहुंची ईडी कार्यालय, बांग्लादेश को गेहूं भेजने का है आरोप

Nusrat Jahan: कोलकाता: बांग्लादेश में गेहूं की खेप से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में नुसरत जहां का नाम सामने आया है. ईडी ने अभिनेत्री और पूर्व सांसद नुसरत जहां को राशन भ्रष्टाचार मामले में तलब किया है. बुधवार को सुबह 10 बजे नुसरत ईडी कार्यालय पहुंची. तृणमूल की पूर्व सांसद सुबह करीब 10:30 बजे सीजीओ परिसर पहुंचीं. उनके साथ यश दासगुप्ता भी हैं. खबरों के अनुसार, नुसरत ईडी द्वारा मांगे गए दस्तावेज लेकर आई हैं. शुरुआत में नुसरत ने दिल्ली में पूछताछ करने का अनुरोध किया था. हालांकि, ईडी ने उनका अनुरोध खारिज कर दिया. उन्हें कोलकाता स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

175 ट्रकों में गेहूं की तस्करी का मामला

बसीरहाट से तृणमूल की पूर्व सांसद नुसरत जहां का नाम 2020 के राशन भ्रष्टाचार मामले में सामने आया है. उन्होंने पहले दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश होना चाहा था, लेकिन ईडी ने उनका आवेदन खारिज कर दिया. नुसरत को आज कोलकाता के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश होना पड़ा. जानकारी मिली है कि 2020 में बसीरहाट के घोजाडांगा सीमा मार्ग से 175 ट्रकों में गेहूं की तस्करी का प्रयास किया गया था. यह गेहूं राशन का था. इस आरोप पर मामला दर्ज किया गया था. हाल ही में ईडी ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली है. चूंकि उस समय नुसरत बसीरहाट से सांसद थीं, इसलिए ईडी को कुछ सूत्रों से सूचना मिली है और नुसरत को तलब किया गया है.

Also Read: बंगाल में यूनिवर्सिटी शिक्षकों को करनी होगी चुनाव ड्यूटी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज की अपील

The post नुसरत जहां पूछताछ के लिए पहुंची ईडी कार्यालय, बांग्लादेश को गेहूं भेजने का है आरोप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles