
Weather Update North Bengal: बाढ़ की मार झेल रहे नेपाल से सटे उत्तर बंगाल के जिलों का मौसम कैसा है. मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के किस जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, कितने जिलों में येलो अलर्ट है. कहां जोरदार वर्षा, वज्रपात और आंधी चलेगी, इसका पूरा अपडेट कोलकाता के मौसम विभाग ने जारी कर दिया है.
अलीपुरदुआर में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कोलकाता कार्यालय ने बताया है कि अलीपुरदुआर जिले में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7 से 20 सेंटीमीटर तक) होने की संभावना है. अलीपुरदुआर जिले में कुछ जगहों पर वज्रपात होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है. इसके अलावा बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पहाड़ पर अगले 3 दिन के लिए येलो अलर्ट
पश्चिम बंगाल के पहाड़ पर जो भी जिले हैं, उन सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. बृहस्पतिवार (27 अगस्त) और शुक्रवार (28 अगस्त) को भी उत्तर बंगाल के सभी पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: Weather Update : उमस वाला मौसम करेगा परेशान, बारिश से अभी राहत नहीं, बंगाल के इन जिलों में अलर्ट
जलपाईगुड़ी के भगतपुर में 111 मिमी हुई वर्षा
मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में 8.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे ज्यादा वर्षा 111 मिलीमीटर जलपाईगुड़ी जिले के भगतपुर में दर्ज की गयी. कुरती में 110.6 मिलमीटर, घाटिया में 103.8 मिलीमीटर, फागू में 92 मिलीमीटर, गजोलेडोबा में 82.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.
ये भी पढ़ें: Weather Update : पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गुरुवार तक राहत की उम्मीद नहीं
अलीपुरदुआर के संकोष में 81.4 मिमी बारिश
अलीपुरदुआर जिले के संकोष में 81.4 मिलीमीटर , जलपाईगुड़ी के लीश नदी क्षेत्र में 80.4 मिमी, त्रा नागराकाटा में 78 मिमी, ऊदलाबाड़ी में 73.1 मिमी और कैलाशपुर में 71.8 मिलीमीटर वर्षा हुई.
The post नेपाल की सीमा से सटे उत्तर बंगाल में कैसा है मौसम, जानें अगले 3 दिन तक का वेदर अपडेट appeared first on Prabhat Khabar.
