![]()
गोपालगंज में सारण शिक्षक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। इस चुनावी रणभूमि में एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशी आमने सामने है। एनडीए नेताओं ने मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए के समर्थित प्रत्याशी पुष्कर आनंद ने भी इस चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में उन्होंने गोपालगंज पहुंचकर भाजपा विधायक सुभाष सिंह के आवास पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक रणनीति तैयार की साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। ”शिक्षा और शिक्षकों के हितों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता” इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न शिक्षक-हितैषी नीतियों और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया तथा शिक्षकों से अपने पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान एनडीए के दिग्गजों ने एकजुटता का कड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा विधायक सुभाष सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, हथुआ के जदयू विधायक रामसेवक सिंह, बरौली विधायक मंजीत सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी और एनडीए घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए प्रत्याशी पुष्कर आनंद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने शिक्षा और शिक्षकों के हितों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ”पूरी एकजुटता के साथ मैदान में NDA” सरकार ने शिक्षकों के मान-सम्मान, वेतनमान और उनकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सारण निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक समझदार हैं और वे राज्य व केंद्र सरकार के विकास कार्यों तथा एनडीए की नीतियों पर मुहर लगाएंगे। इस प्रेस वार्ता में उपस्थित सभी विधायकों और नेताओं ने एक स्वर में कहा कि एनडीए का प्रत्येक घटक दल पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतर चुका है। नेताओं ने कहा कि समन्वय और आपसी तालमेल के जरिए वे पुष्कर आनंद को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। साथ ही नेताओं ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए एनडीए समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में अपना समर्थन दें।
NDA प्रत्याशी ने विकास कार्यों से जीत का दावा किया:सारण शिक्षक निर्वाचन में पुष्कर आनंद ने गोपालगंज में शिक्षकों से समर्थन मांगा
