Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में बिना नंबर प्लेट दौड़ रही बसें:परिवहन विभाग पर सवाल, DTO ने कहा – कार्रवाई की जाएगी


कटिहार में सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले आम वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस सख्ती दिखाती है। हेलमेट, सीट बेल्ट और कागजात नहीं होने पर जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन में इस्तेमाल होने वाली कुछ बसों की स्थिति विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है। शहर से लेकर ग्रामीण रूटों तक कई बसों में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। कहीं बसों की छत पर क्षमता से अधिक सामान लादकर ढुलाई की जा रही है, तो कहीं निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया जा रहा है। यहां तक कि कुछ बसों पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी है, इसके बावजूद ऐसी बसें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। एक सप्ताह से बिना नंबर प्लेट चल रही बस इसका ताजा उदाहरण कटिहार से फलका के बीच चलने वाली हर्षराज ट्रेवल्स की एक बस है। बताया जा रहा है कि यह बस पिछले एक सप्ताह से लगातार इस मार्ग पर परिचालित हो रही है, लेकिन उस पर अब तक नंबर प्लेट अंकित नहीं है। बिना नंबर प्लेट के बस का सड़कों पर परिचालन होने से वाहन की पहचान और नियमों के अनुपालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में हर्षराज ट्रेवल्स के संचालक बम-बम यादव ने बताया कि बस का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।जल्द ही उस पर नंबर प्लेट लगा दिया जाएगा। हालांकि, सवाल यह है कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किए बिना बस का परिचालन कैसे किया जा रहा है। कई बसों में प्राथमिक उपचार किट तक नहीं शहर और आसपास के मार्गों पर चलने वाली कई बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं होने की भी शिकायत है।यात्रा के दौरान किसी यात्री के बीमार पड़ने या दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की सुविधा नहीं मिलना परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे में बसों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना जरूरी है। ग्रामीणों और यात्रियों का कहना है कि छोटे वाहनों, बाइक और ऑटो पर तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है, लेकिन बड़ी बसों पर कार्रवाई नहीं होती। इससे लोगों में विभाग के दोहरे मापदंड को लेकर नाराजगी है। DTO ने कहा – होगी कार्रवाई इस मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी डेजी रानी ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी वाहन सड़क पर चलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वाहन छोटा हो या बड़ा, नियम सभी के लिए समान हैं। उन्होंने कहा कि बसों के परिचालन की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अवश्य जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles