Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया:घरेलू विवाद में गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल किया, हजारीबाग रेफर


कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के इरगोबाद गांव में बुधवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। घरेलू विवाद में 35 वर्षीय पूनम देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपी पति संतोष पासवान है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पूनम देवी और उनके पति संतोष पासवान के बीच बहस हुई। विवाद बढ़ने पर संतोष ने घर में रखे चाकू से पत्नी की गर्दन पर कई वार किए। गर्दन पर गहरा घाव लगने से पूनम देवी खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को जल्दी से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत पहला इलाज शुरू किया। गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर, दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। घटना की सूचना जयनगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आरोपी पति के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि घायल महिला के पति को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का जांच के बाद ही पता चल सकेगा। इधर, दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। घटना की सूचना जयनगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आरोपी पति के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि घायल महिला के पति को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार है। हालांकि उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों और विवाद की वास्तविक वजह का जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles