Wednesday, October 14, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bokaro Steel Plant Vandalism | Loading Point Attack & Machine Damaged

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के ऐश पौंड लोडिंग प्वाइंट पर मंगलवार देर रात कुछ संदिग्ध लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने जबरन लोडिंग का काम बंद करा दिया।

.

एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ा गया और ओम शारदा कंपनी का करीब 200 लीटर डीजल जमीन पर बहा दिया गया।

क्षतिग्रस्त पोकलेन।

क्षतिग्रस्त पोकलेन।

संदिग्ध लोग लोडिंग प्वाइंट पर पहुंचे

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:40 बजे कार और बुलेट बाइक पर सवार होकर संदिग्ध लोग लोडिंग प्वाइंट पर पहुंचे। उन्होंने काम रुकवाया और धमकी दी कि उनके आदेश के बिना लोडिंग दोबारा शुरू नहीं होगी।

एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ा गया

एफएम कंपनी की पोकलेन मशीन का शीशा तोड़ा गया

घटना के बाद सभी वाहनों और मशीनों को लोडिंग प्वाइंट से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। सुरक्षा के लिए गेट नंबर-4 से ऐश पौंड में गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

रिफेक्स, ओम शारदा और एफएम कंपनियों की खाली गाड़ियां और मशीनें गेट नंबर-4 के अंदर-बाहर खड़ी हैं। रात 11:40 बजे से लोडिंग का काम ठप है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles