![]()
छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। 14 को खरना, 15 को पहला और 16 को दूसरा अर्घ्य है। धनबाद से छठ के लिए बड़ी संख्या में लोग सपरिवार बिहार जाते हैं। अधिकतर लोग दो माह पहले टिकट बुक करा लेते हैं। 9 से 12 नवंबर तक बिहार जाने वाली गंगा-दामोदर, वनांचल, मौर्य आदि में सीटें फुल हो चुकी हैं। सिर्फ धनबाद-पटना और पाटलिपुत्र में 9 को कुछ सीटें खाली हैं। कन्फर्म टिकट नहीं होने पर तत्काल कोटा, संभावित विशेष ट्रेन या सड़क मार्ग से घर जाने का विकल्प बचा है। सड़क मार्ग: पटना के लिए नवादा रूट बेहतर, भाड़ा नहीं बढ़ेगा
वैशाली, छपरा, सीवान के लिए ट्रेनें कम हैं। बरही से नवादा, बख्तियारपुर, पटना होकर जा सकते हैं। आरा के लिए औरंगाबाद-सहार रूट आसान रहेगा। बस ओनर एसो. के मुताबिक, छठ में किराया नहीं बढ़ेगा।
ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल इधर, कोलकाता में दुर्गा पूजा की रौनक देखने का प्लान बना रहे हैं तो जेब ढीली करनी पड़ेगी। रांची से कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। वहीं, फ्लाइट का किराया दोगुना और बसों का ऑनलाइन भाड़ा भी दोगुने से ज्यादा हो गया है। 14 से 17 अक्टूबर के बीच रांची- हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस के स्लीपर में 100 से ज्यादा वेटिंग है। वंदे भारत और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में भी 18 अक्टूबर तक टिकटों की लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों के पास महंगे विकल्प चुनने की मजबूरी है। सामान्य दिनों में करीब 4,000 रुपए रहने वाला रांची-कोलकाता फ्लाइट का किराया बढ़कर 8,000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं, 16 अक्टूबर को रायपुर क्रूजर की एसी बस का ऑनलाइन किराया 2,200 रुपए और ग्रीन लाइन का 2,300 रुपए है। सामान्य दिनों में बस का किराया करीब 1,000 रुपए रहता है। 17 अक्टूबर तक बसों में सीटें भी कम बची हैं। 17 अक्टूबर को भी इन बसों का ऑनलाइन किराया 1500-से 1700 रुपए है। पूजा स्पेशल और इंटरसिटी में सीटें उपलब्ध
रांची से शालीमार (कोलकाता) सप्ताह में दो दिन चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन नं. 08612 में 17 अक्टूबर को स्लीपर श्रेणी में कुछ सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, 24 अक्टूबर को 250 से अधिक सीटें खाली हैं। वहीं, इंटरसिटी एक्सप्रेस (18628) में 18 व 19 अक्टूबर को भी सीटें खाली हैं।
छठ में बिहार जाने के लिए कई ट्रेनें फुल:रांची से दुर्गा पूजा में कोलकाता घूमने जाना महंगा; ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया दोगुना
