
Bhotekoshi Flood Nepal: वीरपुर में नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार की सुबह भोटेकोसी नदी अचानक उफान पर आ गयी. करीब 9:15 बजे जब बच्चे स्कूल में प्रार्थना के लिए कतार में खड़े थे, उसी दौरान तेज जलसैलाब ने इलाके में तबाही मचा दी. पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कई पुल-पुलिया और बड़े भवन पानी की तेज धारा की चपेट में आ गये.
नेपाल में आयी इस अचानक बाढ़ की खबर सामने आते ही सीमावर्ती बिहार के सुपौल जिले में भी कोसी नदी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गयी. लोगों को आशंका सताने लगी कि नेपाल में आयी बाढ़ का असर कहीं कोसी नदी के जलस्तर पर तो नहीं पड़ेगा. हालांकि जल संसाधन विभाग ने इस आशंका को फिलहाल खारिज करते हुए कहा है कि भोटेकोसी का कोसी नदी से कोई संबंध नहीं है और कोसी बराज की स्थिति सामान्य है.
सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे, अचानक आया तेज जलसैलाब
रसुवा में बुधवार की सुबह सामान्य दिन की तरह शुरू हुई थी. करीब 9:15 बजे बच्चे स्कूल में प्रार्थना के लिए कतार में खड़े थे. इसी दौरान भोटेकोसी नदी में अचानक तेज जलसैलाब आ गया.
पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गयी. कई पुल-पुलिया और बड़े भवन तेज धारा की चपेट में आ गये.
अचानक आयी बाढ़ ने स्थानीय लोगों को संभलने का ज्यादा समय नहीं दिया. प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है.
पांच जिलों में हाई अलर्ट, रेस्क्यू अभियान तेज
जलप्रलय की आशंका को देखते हुए नेपाल सरकार ने रसुवा समेत आसपास के पांच जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है.
प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है. नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.
मुश्किल इलाकों तक पहुंचने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है. प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
नेपाल के गृह मंत्री ने दिए रेस्क्यू तेज करने के निर्देश
भोटेकोसी में अचानक आयी बाढ़ के बाद नेपाल सरकार ने राहत और बचाव अभियान को प्राथमिकता दी है.
नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षा टीमों को खोज, बचाव और राहत कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ तेजी लाने का निर्देश दिया है.
बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीमें लगातार काम कर रही हैं.
सुपौल में क्यों बढ़ी कोसी को लेकर चिंता?
नेपाल में भोटेकोसी के उफान की खबर जैसे ही सुपौल और आसपास के इलाकों में पहुंची, लोगों की चिंता कोसी नदी के जलस्तर को लेकर बढ़ गयी.
कोसी नदी का उद्गम क्षेत्र नेपाल से जुड़ा होने के कारण नेपाल में भारी बारिश या बाढ़ की खबरों का असर सीमावर्ती बिहार के लोगों की चिंता पर तुरंत पड़ता है. खासकर मानसून के दौरान कोसी के जलस्तर और बराज की स्थिति पर लोगों की नजर बनी रहती है.
हालांकि इस बार जल संसाधन विभाग ने साफ किया है कि भोटेकोसी नदी का कोसी नदी से संबंध नहीं है.
कोसी का जलस्तर घट रहा, बराज की स्थिति सामान्य
जल संसाधन विभाग के वीरपुर स्थित बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण के चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश ने बताया कि भोटेकोसी का कोसी नदी से कोई संबंध नहीं है.
उन्होंने कहा कि कोसी नदी का जलस्तर फिलहाल घट रहा है और कोसी बराज की स्थिति सामान्य है. ऐसे में भोटेकोसी में आयी बाढ़ को लेकर कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका नहीं है.
चीफ इंजीनियर ने बताया कि विभाग के अभियंता और पूरी टीम तटबंध के संवेदनशील स्परों पर लगातार निगरानी कर रही है.
Bhotekoshi Flood Nepal: तटबंध के सभी स्पर और स्टड सुरक्षित
जल संसाधन विभाग के अनुसार दोनों तटबंधों के सभी स्पर और स्टड सुरक्षित हैं. विभागीय टीम संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर रख रही है.
कोसी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तटबंधों की निगरानी बेहद महत्वपूर्ण है. विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलस्तर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है.
फिलहाल नेपाल के रसुवा में भोटेकोसी के जलसैलाब ने भारी तबाही की तस्वीर सामने रखी है. वहीं सुपौल के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि विभाग के अनुसार भोटेकोसी का कोसी से संबंध नहीं है और कोसी बराज सामान्य स्थिति में है. इसके बावजूद तटबंधों और संवेदनशील स्परों पर निगरानी लगातार जारी है.
Also Read: नेपाल में बाढ़ से बिहार में दहशत, अमित शाह ने किया सम्राट चौधरी को फोन, मांगी पूरी जानकारी
The post नेपाल में भोटेकोसी नदी में बाढ़ से तबाही, सुपौल में कोसी को लेकर चिंता, बराज की स्थिति सामान्य appeared first on Prabhat Khabar.
