Thursday, September 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नोट्रेडेम स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंट टीचर अवार्ड से सम्मानित


नोट्रेडेम स्कूल, गुमला के वरिष्ठ कंप्यूटर साइंस शिक्षक विनीत स्वरूप को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स स्कूल्स, रांची द्वारा प्रतिष्ठित एपीजे अब्दुल कलाम एक्सीलेंट टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2003 से शिक्षण कार्य में सक्रिय विनीत स्वरूप ने 1 अगस्त 2009 को नोट्रेडेम स्कूल में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। शिक्षण क्षेत्र में 19 वर्षों के अपने लंबे और समर्पित अनुभव के दौरान उन्होंने 1 वर्ष टीजीटी और पिछले 18 वर्षों से पीजीटी आईपी (इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस) के रूप में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा दी है। उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई छात्र आज देश-विदेश में उच्च पदों पर आसीन होकर सफलता का परचम लहरा रहे हैं।अकादमिक और परीक्षा प्रबंधन के क्षेत्र में भी उनका योगदान बेहद सराहनीय रहा है। उनके पास सीबीएसई स्कूल परीक्षा प्रभारी के रूप में 15 वर्ष, सरकारी परीक्षा प्रभारी के रूप में 10 वर्ष तथा एनओएस प्रभारी व परीक्षा समन्वयक के रूप में 1 वर्ष का सफल अनुभव है।​यह पहला मौका नहीं है जब उनकी सेवाओं को सराहा गया हो। इससे पूर्व वर्ष 2012 में भी उन्हें एडुकॉम्प द्वारा “सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर शिक्षक पुरस्कार” से नवाजा गया था, जो उन्हें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया था। ​अपनी कर्तव्यनिष्ठता, कुशल नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण विनीत स्वरूप आज पूरे शिक्षक समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत और सम्मानित स्तंभ हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार व स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles