![]()
गुमला|गुमला के आनंद किशोर पंडा ने 15 अक्टूबर को निजी परेशानी बताते हुए भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के केंद्रीय महासचिव पद से त्यागपत्र दे दिया था। संगठन की केंद्रीय कार्यसमिति की आपात बैठक के बाद इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पंडा का त्यागपत्र अस्वीकार कर दिया गया। संगठन के चेयरमैन आर. पासवान ने पंडा को पत्र जारी कर लिखा है कि त्यागपत्र का निर्णय संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। यह अत्यंत पीड़ादायक है। आपका संगठन से अलग होना संपूर्ण मंच के लिए शून्यता पैदा कर देगा। इसलिए आप संगठन के केंद्रीय महासचिव पद पर बने रहें। यह पत्र पाकर पंडा ने संगठन में फिर से केंद्रीय महासचिव पद का दायित्व संभाल लिया है।
पंडा बने रहेंगे मंच के केंद्रीय महासचिव
